भारतीय मूल के सुंदर पिचाई की संपत्ति में कमी देखने को मिली है। ऐसा हम नही, बल्कि आईआईएफएल IIFC हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 की में बताया है। कि Google के सीईओ सुंदर पिचाई की संपत्ति में पिछले साल कमी हुई है। पिचाई की कुल संपत्ति 20 प्रतिशत गिरकर रू5,300 करोड़ हो गई है। हालांकि वह आईआईएफएल की सूची में शीर्ष दस सबसे अमीर पेशेवर प्रबंधकों में अब भी शामिल है।

वहीं उनके कुछ साथी जो अमेरिकी मूल की कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं, उन्होंने भी पिछले साल संपत्ति के लिहाज से बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। एडोब के सीईओ शांतनु नारायण की संपत्ति 16% गिरकर ₹3,800 करोड़ हो गई है।

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट Microsoft के सीईओ सत्या नडेला की संपत्ति में पिछले साल नहीं बदलाव नही हुआ और उनकी कुल संपत्ति 6,200 करोड़ रुपये रही।

मास्टरकार्ड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष, अजय बंगा नडेला, पिचाई और नारायण से अधिक अमीर हैं। लेकिन, उनकी कुल संपत्ति में पिछले साल 6% की कमी आई है और अब अजय बंगा की संपत्ति 6,500 करोड़ रुपये है।

अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति
IIFL की सूची में सबसे अमीर पेशेवर प्रबंधक अरिस्टा ARISTA नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल हैं, जिनके पास 16,600 करोड़ की संपत्ति है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक, Google के सीईओ सुंदर पिचाई की संपत्ति में कमी देखने को मिली है हालांकि, IIFL की सूची में शामिल 10 सभी पेशेवर प्रबंधकों की संपत्ति में कमी देखने को नही मिली है।
अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ जयश्री उल्लाल ने अपनी संपत्ति में 23% का इजाफा किया। और ₹16,600 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ, वह भारतीय मूल के पेशेवर प्रबंधकों में सबसे अमीर हैं।