जेफ बेरोस को पछाड़ते हुए गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन चुके है… भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (2nd Richest Man) बन गए हैं।
World Second Richest Person:
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स forbes real time billionaires index के मुताबिक अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अडानी एलन मस्क से एक कदम पीछे है गौतमअडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि अभी भी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स तीसरे स्थान पर ही हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक
अडानी की दौलत में आज दोपहर तक 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जिसके बाद गौतम अडानी 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दुसरे सबसे अमीर अरबपति बन चुके है। हालांकि अभी एलन मस्क विश्व के पहले अमीर व्यक्ति हैं, जिनके पास करीब 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं बात रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की करें तो वो 92.6 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ आठवें नंबर पर हैं।

गौतम अदाणी का व्यापार क्या है।
गौतम अदाणी के व्यापार की बात करें तो…गौतम अदाणी एक भारतीय उद्योगपति है जो भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.. गौतम, अदानी समूह के अध्यक्ष हैं। अदानी समूह कोयला व्यापार, कोयला खन्न, तेल, गैस,बंदरगाह, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन का कारोबार करता है।