अक्सर ये देखा जाता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों को पेट और सिर में दर्द, चक्कर आना, और शरीर में कमज़ोरी होने जैसी शिकायत होती है। ऐसे में यह ज़रूरी है कि पीरियड्स के दौरान उन चीज़ों को न खाया जाए जिनसे ये तकलीफें बढ़ जाएं।

पीरियड्स में महिलाएं क्या ना खाएं।
यह ज़रूरी है कि पीरियड्स में दर्द बढ़ाने वाली चीज़ों से दूरी बना कर रखी जाए। हम आपको बताते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान किन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। इस दौरान फ्रोजन फूड, फास्ट फूड, और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, तला और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।

इतना नहीं है नहीं अगर आपको कॉफी पीना का ज़्यादा शॉक है, तो पीरियड्स के दौरान कॉफी पीने से भी आपको गुरेज करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान कैफीन का सेवन करना दिक्कतों को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं