आखिर श्रीलंका दिवालिया होने की कगार पर क्यों खड़ा है। इस वक्त श्रीलंका पर इतना ज़्याद विदेशी कर्ज है कि उसका दिवालिया होना लगभग तय हो चुका है। फिलहाल श्रीलंका की अर्थव्यवस्था काफी चिंताजनक बनी हुई है। श्रीलंका में महंगाई तेजी से बढ़ रही है जिसने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस स्थिति से उबरने के लिए श्रीलंका ने भारत, चीन, और खाड़ी देशों से मदद मांगी है। श्रीलंका में फिलहाल खाने-पीने से लेकर डीज़ल पेट्रोल तक सब कुछ खासा महंगा हो चुका है।

हाल ही में श्रीलंका के एक प्रमुख नेता ने सदन में बयान देते हुए कहा कि उनका देश पूरी तरह कंगाल होने की कगार पर खड़ा है। अगर यही हाताल रहे तो श्रीलंका आयात नहीं कर सकेगा और वहां का सारा आईटी सिस्टम भी ठप हो जाएगा। यहां तक कि Google Maps का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा।

रोज़मार्रा की चीज़ो के अलावा श्रीलंका में इंधन की भी भारी कमी हो गई है। हालात इतने खराब हो गए है कि अब श्रीलंका से लोग भारत में पलायन करना शुरू कर रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो बड़ी संख्या में लोग श्रीलंका से भारत के तामिलनाडु में आ सकते हैं।

श्रीलंका में भूख से तड़प रहे लोग अपना देश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों के पास जिंदगी जीने के लिए बुनियादी चीज़ों की कमी होने लगी है। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि श्रीलंका की सरकार को अब आर्थिक थंदी से जूझने के लिए अपना सोना बेचना पड़ रहा है। दरअसल श्रीलंका के कंगाल होने की दो बड़ी वजहें हैं। पहला कारण है चीन से लिया गया भरी भरकम कर्ज जो अब श्रीलंबा चुका नहीं पा रहा और दूसरा कोरोना की वजह से श्रीलंका के टूरिज्म का ठप होना। आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।