बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहा है। चाहें बात मोनालिसा की हो या मनोज तिवारी की ये सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. और हर दिन ये फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। इनके वीडियो और फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करते हैं.
आइए जानते है कि भोजपुरी सुपरस्टार कितने पढ़े- लिखे है।
सबसे पहले बात करते है मोनालिसा की, अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं के लिए मशहूर मोनालिसा ने संस्कृत में बीए की पढ़ाई की है।

रानी चटर्जी जिन्हें हिट मशीन माना जाता है। हालांकि आज कल वो कम फिल्मो में नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी वे काफी एक्टिव है रानी ने राजनीतिक विज्ञान में बीए किया है।
अक्षरा सिंह जिन्होंने टीवी सीरियल से लेकर भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है, इन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरपेक स्टार पवन सिंह सिर्फ 10 तक ही पढ़े हुए है।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में काम करने से पहले टीवी सीरियल्स करती थी। आम्रपाली गोरखपुर की रहने वाली है और उन्होने ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है।
भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाने वाले ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव ने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है।

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर रवि किशन ने ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि साउथ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। रवि किशन 12वीं तक पढ़े है और आज वे गोरखपुर से बीजेपी के सांसद भी है।
काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती है वे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है उन्होनें ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने हिंदी में बीए यानि ग्रेजुएशन की पढाई की है।
जुबली स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीकॉम की पढ़ाई कोलकाता से की है।