बच्चे पैदा करने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुल लोग चाहते हैं कि उनका परिवार बच्चों से भरा हो, ऐसे परिवार कई बच्चे पैदा करने पर ज़ोर देते हैं। वहीं कुछ लोगों की यह राय होती है 1 ही बच्चे से संतुष्ट होते है, जबकि कुछ लोग तो परिवार नियोजन पर ज़्यादा ध्यान देते हैं और बच्चे ही नहीं करना चाहते। लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर बच्चे पैदा करना किसी महिला की मजबूरी बन जाए तो क्या हो। अफ्रीकी मूल की ऐसी ही एक महीला है जिनकी मेडिकल कंडिशन की वजह से उन्हें इतने बच्चे पैदा करने पड़े कि सुनकर आप सन्न रह जाएंगे।

कौन है 40, साल में 44 बच्चों को जन्म देने वाली महिला
परिवार में 2 से 3 बच्चे होना तो आम बात है, लेकिन एक महिला है जिसने 40 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते 44 बच्चों को जन्म दे दिया है। इसकी एक खास वजह है। दरअसल अफ्रीकी मूल की इस महिला की मेडिकल कंडिशन ही कुछ ऐसी थी जिस वजह से उसे ऐसा करना पड़ा। जिन 44 बच्चों को इस महिला ने जन्म दिया है उनमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है और अभी 38 जीवित हैं। इनमें 20 लड़के और 18 लड़कियां है। इन सभी बच्चों की देखभाल यह महिला अकेले ही कर रही हैं।

बच्चों को जन्म देने की वजह डॉक्टरों की सलाह थी। डॉक्टरों ने इस महिला की मेडिकल कंडिशन को देखते हुए यह कहा था कि उनपर परिवार नियोजन का कोई भी तरीका काम नहीं करेगा क्योंकि उनकी फर्टिलिटी अन्य महिलाओं की तुलना में ज़्यादा है। डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल कंडिशन को देखते हुए कहा कि बच्चों को जन्म न देने से उन्हें गंभीर बीमारी हो सकती है। यही वजह है कि इस महिला को लगातार बच्चे पैदा करने पड़े।

44 बच्चों को जन्म देने वाली इस महिला का नाम मरियम है जो पूर्वी अफ्रीका के युगांडा की रहने वाली हैं. मरियम की शादी छोटी उम्र में ही हो गई थी और मात्र 13 साल की आयु में उन्हें पहला बच्चा हो गया था। धीरे-धीरे मरियम को इस बात का अहसास हुआ कि उनकी फर्टीलिटी अन्य महिलाओं की तुलना में ज़्यादा है।
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।